ईरानी फिल्मकार अब्बास किरोस्तामी का निधन

पेरिस, 5 जुलाई (आईएएनएस)। ईरानी फिल्मकार अब्बास किरोस्तामी का 76 की उम्र में निधन हो गया। उनकी 1997 फिल्म ‘टेस्ट ऑफ चेरी’ ने कान्स फिल्म महोत्सव में जीत हासिल की थी।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’, ईरान की समाचार एजेंसी इशना ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

किरोस्तामी का गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर का इलाज हुआ और उन्हें इलाज के लिए फ्रांस भी ले जाना पड़ा।

तेहरान में जन्मे किरोस्तामी ने बच्चों और युवा वयस्कों के बौद्धिक विकास के लिए ईरान के संस्थान कनून के फिल्म विभाग में काम शुरू किया।

वर्ष 2012 की ‘लाइक समवन इन लव’ जापान में बनी और कान्स में अधिकारिक प्रतियोगता में दिखाई गई।

किरोस्तामी और उनकी फिल्मों का दक्षिण कोरिया में बुसान महोत्सव के साथ एक खास रिश्ता था। 1997 की उनकी पहली फिल्म ‘लाइक समर’ बुसान में प्रदर्शित हुई।

उन्होंने कथित तौर पर ‘द टेस्ट ऑफ चेरी’, ‘द विंड विल कैरी अस’ और ‘एबीसी अफ्रीका’ जैसी फिल्मों के साथ वापसी की। वह 2005 में महोत्सव में निर्णायक दल के सदस्य भी रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493