पी.पी चौधरी : सूक्ष्म दृष्टि रखने वाले सांसद

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। राजस्थान से एक सौम्य नेता अधिवक्ता पी.पी. चौधरी देश के पश्चिमी राज्य के पाली संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भाजपा के अंदरखाने के नेताओं के अनुसार, उनके मंत्री बनने का मजबूत दावा इस वजह से था कि उन्होंने इस संसदीय क्षेत्र को कांग्रेस से छीना है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को चार लाख से अधिक मतों से पराजित किया था।

स्वच्छ छवि और सर्वोच्च न्यायालय के वकील चौधरी विवरण पर अपनी पैनी नजर के लिए जाने जाते हैं।

वर्ष 1953 में जन्मे चौधरी को मंगलवार को राज्यमंत्री बनाया गया। वह लाभ के पद पर संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष भी हैं। वह लोकसभा की फेलोशिप कमेटी के भी प्रमुख हैं।

चौधरी कार्मिक, जनशिकायत, विधि एवं न्याय पर स्थायी समिति और अधीनस्थ कानून पर समिति के सदस्य भी रहे हैं।

चौधरी राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493