स्मृति ईरानी की जगह जावड़ेकर को शिक्षा की कमान

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में मंगलवार को हुए एक बड़े फेरबदल में स्मृति ईरानी की जगह प्रकाश जावड़ेकर को मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री बनाया गया है। रविशंकर प्रसाद को संचार से हटाकर कानून मंत्रालय दिया गया है और वेंकैया नायडू को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

ईरानी को कपड़ा मंत्री बनाया गया है। पहले कपड़ा मंत्री रहे संतोष गंगवार अब वित्त राज्यमंत्री हैं। मंगलवार को मंत्रिमंडल में शामिल किए गए पूर्व नौकरशाह अर्जुन मेघवाल भी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

जेटली से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है और उसे नायडू को सौंपा गया है। नायडू शहरी विकास एवं एवं आवास मंत्री बने रहेंगे। नायडू का संसदीय कार्य मंत्रालय अनंत कुमार को दिया गया है जो रसायन एवं उर्वरक मंत्री हैं।

जयंत सिन्हा जो अब तक वित्त मंत्रालय में राज्यमंत्री थे अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्यमंत्री रहेंगे जबकि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को संचार मंत्रालय भी (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493