मध्य प्रदेश के 19 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

भोपाल, 6 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मानसून ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। किसानों के चेहरे पर भी खुशी साफ नजर आ रही है। राज्य के 19 जिले में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है, वहीं 18 जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई है।

आधिकारिक तौर पर जारी आंकड़े दर्शाते हैं कि एक जून से पांच जुलाई तक राज्य में बारिश की स्थिति ठीक रही। आंकड़े के मुताबिक, राज्य के 19 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई जिनमें जबलपुर, मण्डला, सागर, दमोह, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, मुरैना, भिण्ड, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद शामिल हैं।

इसी तरह 18 जिलों में सामान्य वर्षा हुई, जिनमें सिवनी, छिंदवाड़ा, पन्ना, टीकमगढ़, सिंगरौली, शहडोल, इंदौर, धार, अलीराजपुर, खण्डवा, नीमच, देवास, श्योपुरकलां, ग्वालियर, गुना, हरदा, बैतूल और छतरपुर शामिल हैं।

राज्य के 14 जिलों-कटनी, बालाघाट, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, रीवा, सीधी, सतना, अनूपपुर, उमरिया, झाबुआ, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर और आगर-मालवा जिलों में औसत से कम वर्षा हुई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493