नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। नवनियुक्त केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बुधवार को अपने मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।
प्रसाद ने डी.वी. सदानंद गौड़ा की जगह ली है, जिन्हें मंगलवार के केंद्रीय मंत्रिमंडल फेरबदल एवं विस्तार में सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय सौंपा गया।
प्रसाद ने नवंबर 2015 में कानून मंत्रालय छोड़ दिया था।
dharmpath.com dharmpath