नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
मोदी ने कहा, “मैं महान बाबू जगजीवन राम को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं। उन्होंने हमेशा जरूरतमंद लोगों के हितों के लिए काम किया।”
राजघाट के पास समता स्थल पर लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और बाबू जगजीवन राम की बेटी मीरा कुमार, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने पुण्यतिथि पर बाबू जगजीवन राम को श्रद्धांजलि दी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री विजय सांपला भी बाबू जगजीवन राम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
मंत्रालय ने बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक समारोह का भी आयोजन किया।
बिहार में पांच अप्रैल को जन्मे बाबू जगजीवन राम अपने समय के सबसे बड़े दलित नेताओं में से एक थे। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान वह देश के रक्षा मंत्री भी रहे, जब एक अलग देश के रूप में बांग्लादेश का अस्तित्व सामने आया।
रक्षा मंत्री के बाद बाबू जगजीवन राम ने भारत के उपप्रधानमंत्री का कार्यभार भी संभाला।
dharmpath.com dharmpath