केरल के 66 कांग्रेसी नेता राहुल से मिलेंगे

तिरुवनंतपुरम, 6 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेसी नेताओं का 66 सदस्यीय दल पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर केरल में पार्टी को उबारने के तरीकों पर चर्चा करेगा, जहां मई में पार्टी सत्ता से बेदखल हो चुकी है। पार्टी के एक नेता ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली जानेवाले नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, राज्य के पार्टी अध्यक्ष वी. एम. सुधीरन, नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्निथला, लोकसभा सदस्य, विधायक और विधानसभा चुनावों में हारने वाले उम्मीदवार शामिल हैं।

सुधीरन ने दिल्ली रवाना होने से पहले यहां संवाददाताओं से कहा, “सभी स्तरों पर किस प्रकार पार्टी को मजबूत किया जाए, इसे लेकर एक बैठक करने का फैसला किया गया है।”

केरल में कांग्रेस ने 87 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन केवल 22 सीटों पर ही उसे जीत हासिल हुई। पार्टी के कई अनुभवी नेता चुनाव हार गए।

राज्य की पार्टी कार्यकारिणी की इस महीने हुई बैठक में कई नेताओं ने इसके लिए सुधीरन को जिम्मेदार ठहराया। विधानसभा चुनाव की समाप्ति के बाद ही चांडी ने पार्टी में कोई पद लेने से मना कर दिया है और वह केवल विधायक के तौर पर काम कर रहे हैं।

कांग्रेसनीत यूडीएफ गठबंधन ने 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में 47 सीटों पर जीत हासिल की है।

कांग्रेस के एक नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा, “अगर पार्टी वापसी चाहती है तो सुधीरन को जाना होगा।”

वहीं, कुछ नेता चाहते हैं कि पार्टी की केरल इकाई का अगला अध्यक्ष निर्वाचित किया जाना चाहिए। वहीं, अन्य को लगता है कि ‘आलाकमान’ द्वारा किसी पर जोर नहीं देना चाहिए, भले ही वह नामित किया गया हो।

1991 में व्यालार रवि ने राज्य अध्यक्ष के चुनाव में ए. के. एंटनी को मात दे दी थी। उसके बाद से ही राज्य में अध्यक्ष का चयन कांग्रेस आलाकमान द्वारा किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493