राज्यपाल नाईक ने ईद-उल-फितर की बधाई दी

लखनऊ, 6 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने ईद-उल-फितर के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में सभी लोगों की सुख-समृद्घि की कामना करते हुए कहा है कि ईद का पर्व गरीबों तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहने की नई शुरुआत की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार सभी धर्मों के लोगों को आपसी भाईचारे, एकता एवं मोहब्बत से मिलजुल कर रहने का भी पैगाम देता है।

राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि ईद का पर्व देश एवं प्रदेश में भाईचारा, सहयोग और शांति को मजबूती प्रदान करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493