उप्र : लखनऊ में शिया समुदाय ने मनाई ईद

लखनऊ, 6 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित अवध के जिलों में बुधवार को शिया समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई। इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और त्योहार की खुशियों में शामिल हुए।

लखनऊ के आसफी मस्जिद, बड़े इमामबाड़े में ईद की नमाज पढ़ाई गई, जिसमें बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। मंगलवार देर रात करीब दो बजे शिया धर्मगुरु डॉ. कल्बे सादिक ने ईद बुधवार को मनाने की घोषणा की।

लखनऊ के चौक, नजीराबाद, अमीनाबाद और वजीरगंज सहित पूरे जिले में शिया समुदाय के रोजेदारों ने ईद मनाने की तैयारी शुरू कर दी।

सुबह होते ही बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान नए कपड़े पहन कर एक-दूसरे को ईद की बधाई देते नजर आए। सुबह 11 बजे के बाद ईद की नमाज पढ़ाई गई।

लखनऊ के अलावा सीतापुर, फैजाबाद, गोंडा, अंबेडकरनगर, रायबरेली और बहराइच में भी शिया समुदाय के लोगों ने धूमधाम के साथ ईद मनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493