प्रो कबड्डी लीग : पैंथर्स ने दबंग को दी करारी मात

हैदराबाद, 6 जुलाई (आईएएनएस)। जयपुर पिंक पैंथर्स ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के चौथे संस्करण में बुधवार को दबंग दिल्ली को एकतरफा मुकाबले में 51-26 से मात दे दी। इस जीत के साथ पैंथर्स अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

रेड से 12 अंक हासिल करने वाले जयपुर के राजेश नरवाल को रेडर ऑफ द मैच चुना गया। टैकल से छह अंक हासिल करने वाले जयपुर के ही अमित हुड्डा को डिफेंडर ऑफ द मैच चुना गया। जयपुर के ही रन सिंह को मैन ऑफ द मैट चुना गया।

दिल्ली की टीम पूरे मैच में जयपुर के सामने कमजोर नजर आ रही थी। हाफ टाइम तक जयपुर ने 26-11 की बढ़त ले ली थी। हाफ टाइम के बाद भी मैच का नजारा नहीं बदला और जयपुर की टीम ने एकतरफा जीत हासिल की।

जयपुर ने रेड से 27 और दिल्ली ने रेड से 21 अंक हासिल किए। टैकल से जयपुर ने 14 और दिल्ली ने चार अंक हासिल किए।

दिल्ली को जहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ वो है ऑल आउट अंक में। दिल्ली की टीम चार बार ऑल आउट हुई और जयपुर ने इससे आठ अंक अर्जित किए।

जयपुर को दो अतिरिक्त अंक मिले और दिल्ली को एक अतिरिक्त अंक मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493