मोरक्को में सड़क दुर्घटना, 8 की मौत

रबात, 7 जुलाई (आईएएनएस)। मोरक्को में तीन कार दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिन्हुआ ने सुरक्षा सूत्र के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना बुधवार को सिडी बेनॉर और साफी शहरों को जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर हुई।

मोरक्को में घातक सड़क दुर्घटनाएं आम बात हैं।

मोरक्को परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं में 3,565 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय ने दुर्घटना के शिकार लोगों की संख्या 50 प्रतिशत तक कम करने के लिए एक नई रणनीति 2015-2025 अपनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493