श्रीलंका में 16 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

कोलंबो, 7 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका की नौसेना ने गुरुवार को देश की जलसीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में भारत के 16 मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

नौसेना के प्रवक्ता अकरम अलावी ने सिन्हुआ को बताया कि दो अलग-अलग स्थानों पर इन मछुआरों को गिरफ्तार करने के लिए नौसेना ने तटीय रक्षक बल की सहायता की।

उन्होंने कहा कि इन मछुआरों को डेल्फ्ट द्वीपों और मन्नार में गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि भारतीयों द्वारा इस्तेमाल की गई तीन नौकाओं को भी जब्त किया गया है।

अकरम अलावी ने कहा कि दो दिन पहले ही 17 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी के बाद ये नई गिरफ्तारियां हुई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493