जयपुर, 7 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण राजस्थान में सिरोही जिले के निकट गुरुवार तड़के एक ट्रक के बस से टकरा जाने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “घटना सिरोही जिले के पालदी एम गांव में घटी, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी एक बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस उलटकर आसपास खड़े यात्रियों पर गिर पड़ी। घटनास्थल पर कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों की बाद में जान चली गई।”
उन्होंने कहा कि घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को उदयपुर के एक अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “प्रथम दृष्टया यह घटना तेज रफ्तार और लापरवाही का लगता है। लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।”
राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये तथा घायलों को पांच हजार से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
dharmpath.com dharmpath