ईद पर भारत-पाकिस्तान ने मिठाइयों का आदान प्रदान किया

जम्मू, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं ने गुरुवार को ईद उल फितर के मौके पर जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

भारतीय सेना के उत्तरी कमान (जिसका मुख्यालय उधमपुर में है) के प्रवक्ता एस.डी. गोस्वामी ने कहा, “ईद उल फितर के मौके पर पुंछ-रावलकोट सीमा पार बिंदु और जम्मू एवं कश्मीर की नियंत्रण रेखा के कृष्ण घाटी सेक्टर में मेंधर हॉट स्पिं्रग सीमा पार बिंदु पर भारत और पाकिस्तान के सैन्य प्रतिनिधियों ने मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।”

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि मिठाइयों का आदान-प्रदान नियंत्रण रेखा पर सद्भावना बढ़ाने और शांति कायम करने के प्रयास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493