मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय रैली चैम्पियनशिप (आईएनआरसी) और राष्ट्रीय रैली चैम्पियनशिप (आईआरसी) के पहले दौर का आगाज 23 जुलाई को कोयम्बटूर में होगा।
आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
आईएनआरसी और आईआरसी के पहले दौर का आयोजन कोयम्बटूर में होगा और इसका समापन भारतीय राष्ट्रीय टीएसडी रैली चैम्पियनशिप (आईएनचीएसडीआरसी) के साथ दिसम्बर में होगा।
आईएनआरसी-आईआरसी 2016 में इवेंट से प्रतिभागियों के लिए पहले अभ्यास और परीक्षणों का आयोजन भी होगा।
इस प्रतियोगिता में गौरव गिल, अमित्राजित घोष, सनी सिधु, अर्जुन राव अरूर, राहुल कांथराज, कर्ण काधुर जैसे कई शीर्ष चालक शामिल होंगे।
‘फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई)’ के अध्यक्ष जायन खान ने कहा, “इस रैली को कुछ सालों तक प्रायजकों तथा प्रचारकों से समर्थन नहीं मिल पाया, लेकिन अब मैं कह सकता हूं कि ये हमारे साथ हैं। इस प्रतियोगिता से मोटर स्पोर्ट्स के बेहतरीन फार्म का पता चलता है।”
dharmpath.com dharmpath