ब्रेमेन ने मिडफील्डर बार्टलेस का अनुबंध बढ़ाया

बर्लिन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब वेर्डेर ब्रेमेन ने शुक्रवार को मिडफील्डर फिन बार्टलेस के साथ करार में विस्तार की घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 29 वर्षीय खिलाड़ी के अनुबंध में विस्तार किया गया है। वह अब टीम के साथ जून 2019 तक रहेंगे।

ब्रेमेन के स्पोर्टिग निदेशक फ्रैंक बाउमान ने कहा, “बार्टलेस एक क्लब में शामिल होने के बाद से ही अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। हम उनके साथ अगले कुछ सालों तक जुड़ने पर काफी खुश हैं।”

बार्टलेस 2014 में ब्रेमेन क्लब से जुड़े थे और अब तक खेले गए 66 मुकाबलों में उन्होंने क्लब के 14 गोल दागे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493