इस ओपीडी में योग प्रशिक्षक योग्य चिकित्सा विशेषज्ञों के दिशा निर्देशन में योग क्रियाओं का अभ्यास करवाएंगे।
प्रो. वाणी गुप्ता ने बताया कि चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा रोगियों की गहन जांच-पड़ताल कर उनके रोग (उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मासिक धर्म संबंधी, गठिया, कमरदर्द, दमा, कब्ज, बवासीर, अवसाद आदि) का मूल कारण जानकर योग प्रशिक्षकों के साथ मिलकर उनके लिए रोग विशेष के अनुसार बनाए गए योग प्रारूप का अभ्यास करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एक बैच में अधिकतम 20 लोगों को पंजीकृत किया जाएगा। आहार विशषज्ञों द्वारा रोग के अनुरूप आहार परामर्श भी दिया जाएगा। योग कक्षाओं का शुभारंभ 5 अगस्त से होगा।
वाणी गुप्ता ने बताया कि पंजीकरण तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए मरीज इन नंबरों 839914186, 9235291945 पर संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। पंजीकरण फिजियोलॉजी विभाग में होगा और कलाम सेंटर के हॉल में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath