उप्र : किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय में शुरू होगा ‘योग’ का ओपीडी

लखनऊ, 9 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) एक अनोखी पहल करने जा रहा है। केजीएमयू में अगले माह से योग का ओपीडी शुरू किया जाएगा।

पहली बार योग प्रशिक्षक चिकित्सा विशेषज्ञों के निर्देशन में मरीजों को योग क्रियाओं का अभ्यास कराएंगे। इसके लिए एक बैच में अधिकतम 20 लोगों को पंजीकृत किया जाएगा।

केजीएमयू के कुलपति डॉ. रविकांत ने कहा कि योग कक्षाओं की शुरुआत पांच अगस्त से होगी। उन्होंने बताया कि आहार विशषज्ञों द्वारा रोग के अनुरूप मरीजों को आहार परामर्श भी दिया जाएगा।

पंजीकरण और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए 9839914186, 9235291945 पर संपर्क किया जा सकता है। पहले बैच के पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जुलाई तय की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493