अजित कुमार संग काम करेंगी

चेन्नई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपनी आगामी तमिल फिल्म में तमिल सुपरस्टार अजित कुमार के साथ काम करेंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

चेन्नई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपनी आगामी तमिल फिल्म में तमिल सुपरस्टार अजित कुमार के साथ काम करेंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “निर्माताओं ने काजल से संपर्क किया और उन्होंने कहा कि वह बहुत उत्साहित हैं। हालांकि उन्होंने अधिकारिक तौर पर इसके लिए हामी नहीं भरी है। ऐसा लगता है कि वह इसके लिए जल्द तैयार हो जाएंगी।”

शिव द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से यूरोप के विभिन्न स्थानों पर होगी।

शिव और अजित के संयोजन में बनने वाली यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने ‘वीरम’ और ‘वेधालम’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493