कश्मीर में वानी के मारे जाने पर प्रदर्शन, 4 की मौत

श्रीनगर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा बलों की गोली से हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद यहां जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों और सुरक्षबलों की झड़प में चार प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, जबकि सुरक्षाकर्मियों सहित 70 अन्य घायल हो गए।

प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान अनंतनाग के सिलीगाम के एजाज अहमद ठोकरू, अनंतनाग के यावर मंजूर कोंडरू, कुलगाम के खुर्शीद अहमद और कुलगाम के जुबैर अहमद के रूप में की गई है।

वानी के मारे जाने के बाद पूरी कश्मीर घाटी में विरोध प्रदर्शन हुए। वानी को उसके दो सहयोगियों के साथ शुक्रवार को अनंतनाग जिले के बामडोरा (कोकरनाग) गांव में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया था।

वानी को शनिवार को पुलवामा में उसके गांव त्राल में दफनाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493