कुडनकुलम-2 परमाणु संयंत्र रविवार को बंद रहेगा

चेन्नई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु बिजली परियोजना की दूसरी इकाई के रविवार को बंद रहने की संभावना है। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक एस.के.शर्मा ने शनिवार को यह बात कही।

शर्मा ने आईएएनएस से कहा, “रिएक्टर कंट्रोल रॉड्स को निकाला जा रहा है। परमाणु इकाई के दो दिनों तक बंद रहने की संभावना है। शुक्रवार देर शाम 48 घंटों की फर्स्ट एप्रोच टू क्रिटिकालिटी (एफएसी) प्रक्रिया शुरू हो गई थी।”

उन्होंने कहा, “दूसरी इकाई एक ऑपरेटिंग स्टेशन (जगह जहां एक परमाणु संयंत्र पहले से कार्यरत है) का हिस्सा है। ऐसे मामलों में साल में दो बार ऑफ-साइट इमरजेंसी ड्रिल्स किया जाता है।”

कुडनकुलम परमाणु विद्युत परियोजना की पहली इकाई एक हजार मेगावाट की है, जो तिरुनेलवेली जिले में है और पहले से ही चालू है।

शर्मा के मुताबिक, भारतीय परमाणु विद्युत संयंत्र में तीन प्रकार के आपात ड्रिल्स (प्लांट, साइट तथा ऑफसाइट) किए जाते हैं।

उन्होंने कहा, “संयंत्र में इमरजेंसी ड्रिल्स प्रत्येक तीन महीने पर किया जाता है, जबकि साइट इमरजेंसी ड्रिल हर साल किया जाता है।”

पहली तथा दूसरी इकाई के स्टेशन निदेशक एच.एन.साहू ने आईएएनएस से कहा, “ऑफसाइट इमरजेंसी ड्रिल्स कानूनी जरूरतों के मुताबिक की जाती है। आखिरी ऑफसाइट ड्रिल जनवरी 2015 में किया गया था।”

साहू का मानना है कि इकाई रविवार को शाम छह बजे से रात 10 बजे तक बंद रहेगी।

उन्होंने कहा, “दूसरी इकाई से वाणिज्यिक तौर पर विद्युत उत्पादन चार से छह महीनों में होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493