रियो ओलम्पिक में रूस करेगा शानदार प्रदर्शन : आरओसी अध्यक्ष

मॉस्को, 9 जुलाई (आईएएनएस)। रूसी ओलम्पिक समिति (आरओसी) के अध्यक्ष एलेक्जेंडर झुकोव ने कहा कि रियो ओलम्पिक खेलों में रूस की राष्ट्रीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।

डोपिंग के मामलों पर हाल में मीडिया में आई खबरों और खेल संघ द्वारा की जा रही जांच के बावजूद झुकोव ने यह दावा किया।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, झुकोव ने अपने एक बयान में शुक्रवार को कहा कि उनके देश के खिलाफ कई कदम उठाए गए हैं और इससे आगामी ओलम्पिक खेलों में उनके एथलीटों के सफल प्रदर्शन में कोई बाधा नहीं पड़ेगी।

झुकोव ने कहा कि विभिन्न टीमों के एथलीट आगामी खेलों के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पांच अगस्त से शुरू हो रहे इन खेलों में रूस की टीम की सूची को 20 जुलाई को अनुमोदित किया जाएगा।

आरओसी अध्यक्ष ने कहा कि उनकी देश की ‘ट्रैक एंड फील्ड’ टीम को निलंबित करना अन्याय था। बेगुनाह और कभी डोपिंग में न फसंने वाले एथलीटों को सजा नहीं मिलनी चाहिए।

रूस पर मंडरा रहे डोपिंग के खतरे के कारण अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने अपनी सदस्यता से देश को निलंबित करने का फैसला लिया और अगर उसे अपनी सदस्यता को बहाल करना है, तो रूस को छह मानदंड लागू करने होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493