सीरियाई सेना ने संघर्ष विराम 72 घंटे बढ़ाया

बीते मंगलवार को 72 घंटे के लिए राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम लागू किया गया था।

संघर्ष विराम की इस घोषणा से सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो में लड़ाई नहीं रुकेगी, जहां सेना अलेप्पो के कास्टेलो में विद्रोहियों के एकमात्र आपूर्ति मार्ग को काटने के नजदीक है।

संघर्ष विराम का असर विद्रोहियों पर भी नहीं पड़ा, जिन्होंने शुक्रवार को अलेप्पो के सरकार नियंत्रित इलाकों में कई रॉकेट दागे, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 300 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी ने कहा कि संघर्ष विराम शनिवार दोपहर से शुरू होकर मंगलवार आधी रात तक प्रभावी रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493