जांच एजेंसियां ‘आप’ के खिलाफ साजिश रच रहीं : सिसोदिया

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को आरोप लगाया कि सभी केंद्रीय जांच एजेंसियां आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ साजिश रच रही हैं।

सिसोदिया ने ट्विटर पर लिखा, “आजकल सीबीआई, एसीबी और पुलिस सबका काम ‘आप’ के खिलाफ साजिश रचना और इसके नेताओं को गिरफ्तार करना है।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को कथित तौर पर भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद सिसोदिया का यह बयान सामने आया है।

दिल्ली की अनोखी सत्ता संरचना के तहत, दिल्ली पुलिस और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) केजरीवाल के अधीन नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के अधीन है। आम आदमी पार्टी ने मोदी पर आरोप लगाया है कि वह इन दोनों एजेंसियों का इस्तेमाल आप और आप सरकार को परेशान करने के लिए कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493