मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री मृणाल जैन और पूजा बनर्जी वर्तमान में टेलीविजन धारावाहिक ‘नागार्जुन – एक योद्धा’ में साथ नजर आ रहे हैं। वहीं वे शो की आगामी कड़ी में शादी करने जा रहे हैं।
टेलीविजन चैनल लाइफ ओके में नूरी का किरदार निभा रहीं पूजा अपने प्यार अर्जुन (अंशुमान मल्होत्रा) को बचाने के लिए राजवी (मृणाल) संग शादी करने के लिए तैयार हो गई हैं। अर्जुन की जिंदगी खतरे में है।
पूजा ने बताया, “ऐसा लग रहा है कि मैं असल मे शादी करने जा रही हूं। सभी मेरे साथ फोटो क्लिक करा रहे हैं। मुझे शोजस्टॉपर जैसा महसूस हो रहा है। दुल्हन बनने में मुझे चार घंटे लगे। यह बहुत थका देने वाला था।”
‘नागार्जुन – एक योद्धा’ में अंशुमान मल्होत्रा और निकितिन धीर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस कड़ी का प्रसारण अलगे सप्ताह होगा।
dharmpath.com dharmpath