मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘वारिस’ में मनप्रीत का किरदार निभा रहीं सानिया तौकीर जल्द ही स्कूल जाते दिखाई देंगी।
इस कड़ी में मनप्रीत को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और वह अपनी मां अंबा से स्कूल जाने की जिद करेंगी। वहीं अंबा मनप्रीत की इस बात को लेकर उलझन में है कि वह उसे स्कूल भेजे या नहीं।
सानिया ने कहा, “मैं स्कूल ट्रेक के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं स्कूल के दोस्तों को याद कर रही हूं और लड़के की ड्रेस पहनना काफी अलग है, लेकिन मुझे मजा आ रहा है।”
यह शो एक लड़की पर आधारित है, जो लड़कों की तरह सबके सामने है।
dharmpath.com dharmpath