लाजियो नहीं जा रहे ब्राजीलियाई स्ट्राइकर पाटो

रियो डी जेनेरियो, 10 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब लाजियो के खेल निदेशक इग्ली तारे ने ब्राजीलियाई स्ट्राइकर एलेक्जांद्रे पाटो के क्लब में शामिल न होने के खबर की पुष्टि कर दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि लाजियो के मुख्य कोच पद को छोड़ चुके मार्सेलो बिएल्सा 26 वर्षीय खिलाड़ी को टीम में शामिल करना चाहते थे।

मार्सेलो ने लाजियो के कोच पद पर नियुक्ती के दो दिन बाद ही इस्तीफा दे दिया। नए अनुबंध में किसी प्रकार के उल्लंघन के कारण वह क्लब से अलग हुए।

ब्राजील के समाचार पोर्टल ‘ग्लोबोएस्पोर्टे’ की रिपोर्ट के अनुसार, तारे ने कहा, “मैंने पाटो से बात की है और उनका कहना है कि वह निजी कारणों से दिसम्बर तक कोरिंथियंस में शामिल रहना चाहते हैं। अभी वह ब्राजील से कहीं और नहीं जाना चाहते।”

इंग्लिश प्रीमियर क्लब चेल्सी में छह माह के ऋण आधारित अनुबंध के समाप्त होने के बाद इस माह की शुरुआत में पाटो कोरिंथियंस क्लब पहुंचे।

पाटो ने 2013 के बाद कोरिंथियंस के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेला है। इस क्लब में उनके अब अनुबंध के छह माह शेष हैं और वह किसी अन्य क्लब के साथ अग्रिम करार के लिए तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493