नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को बदली छाई हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दोपहर या शाम में हल्की बारिश पड़ने की संभावना है।”
आईएमडी के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 77 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath