उप्र : जनसंख्या दिवस पर अखिलेश ने पत्नी संग दिया जागरूकता का संदेश

लखनऊ, 11 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कन्नौज से सांसद व उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थीं।

रैली में मंत्री रविदास मेहरोत्रा और राज्यमंत्री सुधीर रावत भी मौजूद रहे। रैली में ‘जिम्मेदारी निभाओ प्लान बनाओ’ के पोस्टर्स के साथ फैमिली प्लानिंग का संदेश दिया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि इस जागरूता रैली से लोगों को परिवार नियोजन का संदेश मिलेगा।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए 24 करोड़ रुपये का बजट दिया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493