रियो डी जेनेरियो, 11 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस, सर्बिया और क्रोएशिया की पुरुष बास्केटबॉल टीमों ने रियो ओलम्पिक-2016 के लिए अंतिम तीन स्थान पर कब्जा जमा लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार को फिलिपींस में हुए मुकाबले में कनाडा को 74-83 से हराने के बाद फ्रांस ने रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया।
वहीं क्रोएशिया ने शनिवार को हुए क्वालिफायर मुकाबले में इटली को 84-78 से और सर्बिया ने प्योटरे रिको को 108-77 से हराकर रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया।
रियो डी जनेरियो में पांच से 21 अगस्त के बीच होने वाले ओलम्पिक खेलों में पुरुषों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता के ग्रुप-ए में फ्रांस, सर्बिया, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, चीन तथा वेनेजुएला को रखा गया है, जबकि ग्रुप-बी में ब्राजील, लिथुआनिया, स्पेन, नाइजीरिया, अर्जेटीना और क्रोएशिया शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath