नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कुछ स्थानों पर बारिश हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज सामान्य रूप से बदली छाई रहेगी। दोपहर या शाम में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”
आईएमडी के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला में 1.6एमएम बारिश दर्ज की गई जबकि रिज वेधशाला में 8.8एमएम बारिश दर्ज की गई।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 92 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.7 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath