काबुल, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के रक्षामंत्री एश्टन कार्टर मंगलवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने अफगानिस्तान के नेताओं और अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की।
एक सूत्र ने सिन्हुआ को बताया, “कार्टर दोपहर में काबुल पहुंचे। वह अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला और अफगान के रक्षामंत्री अब्दुल्ला खान हबीबी से मुलाकात करेंगे।”
उन्होंने कहा कि रक्षामंत्री इस दौरे के दौरान अमेरिका और नाटो सेना के कमांडरों के साथ मुलाकात करेंगे।
विदेशी गणमान्य हस्तियां आमतौर पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आतंकवाद से त्रस्त अफगानिस्तान में अघोषित दौरे करते हैं और चुपचाप स्वदेश लौट जाते हैं।
नाटो और अमेरिकी सुरक्षाबलों ने 2014 के अंत में अफगानिस्तान में अपने युद्ध अभियानों को पूरा कर लिया गया था।
अफगानिस्तान में मौजूदा समय में लगभग 13,000 विदेशी बल मौजूद हैं। इसमें अमेरिका की लगभग 9,800 फौजें हैं।
dharmpath.com dharmpath