म्यांमार ने टैटू के कारण स्पेनी पर्यटक को निर्वासित किया

नेपेडा, 12 जुलाई (आईएएनएस)। म्यांमार प्रशासन ने स्पेन के एक पर्यटक को उसके बाएं पैर पर भगवान बुद्ध का टैटू होने के कारण निर्वासित कर दिया। बौद्ध देश में ऐसा करना अपमानजनक माना जाता है।

राजनयिक सूत्रों ने समाचार एजेंसी ‘एफे’ को मंगलवार को बताया कि बौद्ध भिक्षुओं द्वारा प्रशासन को इस बारे में खबर देने के बाद स्पेनी नागरिक को मशहूर पर्यटक स्थल बगान शहर में गिरफ्तार कर लिया गया, जिसमें हजारों बौद्ध मंदिर हैं।

सूत्रों ने बताया कि उसके बाद युवक और उसके साथी को थाई शहर चियांग मई में निर्वासित कर दिया गया।

स्पेन के विदेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर स्पष्ट रूप से चेतावनी दिया है कि म्यांमार में शरीर पर बुद्ध के चित्र गुदवाने की अनुमति नहीं है और अगर शरीर के किसी भी खुले भाग पर खासतौर पर अगर पैरों पर यह है, तो उसे ढक कर रखा जाना चाहिए।

देश की न्यायिक प्रणाली ने मार्च 2015 में न्यूजीलैंड के फिल ब्लैकवुड और उसके दो स्थानीय साथियों को अपने रेस्तरां यांगोन के प्रचार के लिए बुद्ध के चित्र का प्रयोग करने के लिए ढाई साल के लिए जेल भेज दिया था।

म्यांमार के 95 प्रतिशत नागरिक बौद्ध हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493