अमेरिका में 400 स्क्रीन में रिलीज होगी ‘कबाली’

चेन्नई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत तमिल फिल्म ‘कबाली’ अमेरिका के 400 स्क्रीन में रिलीज होगी। इसके साथ ही फिल्म रिलीज के एक दिन पहले विशेष प्रीमियर की योजना बनाई गई है।

यह फिल्म दुनियाभर में 22 जुलाई को रिलीज हो रही है।

वितरण कंपनी सीनेगैलेक्सी अमेरिका में फिल्म रिलीज कर रहा है। इससे पहले इस साल वह ‘थेरी’ और ’24’ भी रिलीज कर चुका है।

सीनेगैलेक्सी की मधु गर्लापति ने आईएएनएस को बताया, “अमेरिका में रजनीकांत अभिनीत फिल्म की यह सबसे बड़ी रिलीज है। तमिल, तेलुगू संस्करण के साथ-साथ यह फिल्म 400 स्क्रीन में रिलीज होगी।”

मधु के मुताबिक, फिल्म की रिलीज से पहले ही यह चर्चा में है।

उन्होंने कहा, “हमने मंगलवार से फिल्म की बुकिंग शुरू कर दी है और टॉनी 3 सिनेमाज के बाहर कम से कम दो घंटों में टिकट बेचे गए, प्रीमियर के टिकट का मूल्य 25 डॉलर है और टिकट की काफी मांग है।”

पा. रंजीत द्वारा निर्देशित फिल्म में राधिका आप्टे, किशोर, कलैअरशन, दिनेश, हंसिका और ताइवान के अभिनेता विंस्टन चाओ भी प्रमुख भूमिका में हैं।

‘कबाली’ में रजनीकांत डॉन के रूप में दिखाई देंगे, जो मलेशिया में तमिलों के लिए संघर्ष करते नजर आएंगे। यह हिंदी और मलय भाषा में भी डब की जाएगी और रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493