अजय संग काम का अनुभव अद्भुत रहा : लीना

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म ‘पाच्र्ड’ की निर्देशक लीना यादव ने कहा कि अजय देवगन के साथ काम का अनुभव अद्भुत रहा। वह असीम बजाज, गुलाब सिंह और रोहन जगदाले संग फिल्म के सह-निर्माता हैं।

लीना ने यह भी कहा कि फिल्म अजय देवगन के सहयोग के बिना तैयार नहीं हो पाती।

अजय देवगन संग काम के बारे में यादव ने आईएएनएस से कहा, “यह फिल्म उनके सहयोग के बिना नहीं बन पाती। उन्होंने फिल्म की शुरुआत में पैसे लगाए।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा, उन्होंने बहुत अधिक मदद की। वह ऐसे शख्स हैं, जो व्यापार और उद्योग की बेहतरी हमसे अधिक जानते हैं।”

ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर बनी ‘पाच्र्ड’ में राधिका आप्टे, तनिष्ठा चटर्जी और लहर खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह तीन साधारण महिलाओं के जीवन की कहानी है।

लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल का आगाज इस फिल्म के साथ होगा। यह 14 जुलाई से शुरू हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493