मेसी से पहली बार मिला तो सहमा हुआ था : नेमार

रियो डी जेनेरियो, 13 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के स्टार फुटबाल खिलाड़ी नेमार स्पेन के शीर्ष क्लब बार्सिलोना में पदार्पण करने से पहले जब अर्जेटीनी दिग्गज लियोनेल मेसी और क्लब के अन्य स्टार खिलाड़ियों से पहली बार मिले थे तो वह थोड़ा सहमे हुए से थे। नेमार ने बुधवार को यह खुलासा किया।

ब्राजील के नए हीरो 24 वर्षीय नेमार 2013 में ब्राजीलियाई क्लब सांतोस को छोड़कर बार्सिलोना का दामन थामा था और तब से वह बार्सिलोना के महत्वपूर्ण सदस्य हैं।

ग्लोबो टीवी ने बुधवार को नेमार के हवाले से लिखा है, “बार्सिलोना के लिए अपना पदार्पण मैच खेलने से पहले मेसी और क्लब के अन्य खिलाड़ियों से मिलते वक्त में अभीभूत था।”

उन्होंने कहा, “मैं जब ड्रेसिंग रूम में गया तो वहां मेसी, जावी आंद्रेस, इनिएस्ता, गेरार्ड पिक, डानी अल्वेस जैसे दिग्गज मौजूद थे। यह खिलाड़ी मेरे प्रेरणास्रोत रहे हैं। ऐसा लग रहा था जैसे में वीडियो गेम की काल्पनिक दुनिया में हूं। शुरुआत में इस पर यकीन करना बेहद मुश्किल था।”

नेमार ने कहा कि ब्राजील के उनके साथी अल्वेस ने बार्सिलोना में उनकी खूब मदद की।

उन्होंने कहा, “मैं जब बार्सिलोना आया तब डानी अल्वेस ने मेरी मदद की और मुझे वो बनाया जो मैं आज हूं। मैं उनकी कद्र करता हूं और उन्होंने जो भी मेरे लिए किया है उसके लिए मैं उनका आभारी हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493