केयर्न एनर्जी ने भारत से 5.6 अरब डॉलर मुआवजा मांगा

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत सरकार के साथ पूर्वव्यापी कराधान मामले में बकाया राशि के लिए लड़ाई लड़ रही ब्रिटिश तेल कंपनी केयर्न एनर्जी पीएलसी ने भारत पर 5.6 अरब डॉलर मुआवजे की मांग को लेकर नोटिस जारी किया है।

केयर्न एनर्जी ने अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत में मुआवजा नोटिस दायर करते हुए कहा है कि भारत सरकार देश में निवेश के लिए निष्पक्ष व न्यायसंगत व्यवस्था करने में नाकाम रही है।

कंपनी ने कहा कि पूर्वव्यापी कराधान मामले के कारण उसे केयर्न इंडिया के 9.8 फीसदी शेयरों के मूल्यांकन में नुकसान झेलना पड़ा। आयकर विभाग ने साल 2014 में मामला दायर किया था।

भारतीय कर विभाग ने कंपनी से 29 हजार करोड़ रुपये के पूर्वव्यापी कर की मांग की है, जिसके मद्देनजर कंपनी ने मुआवजे का नोटिस जारी किया है। कंपनी ने भारतीय व्यापार में पुनर्गठन द्वारा साल 2006 में कथित तौर पर पूंजी लाभ कमाया था, जिसके बाद कर विभाग ने उससे कर की मांग की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493