ड्रायवर्ल्ड बना दिल्ली डायनामोज का किट पार्टनर

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आने वाले तीसरे संस्करण के लिए ड्रायवर्ल्ड इंडस्ट्री दिल्ली डायनामोज टीम की किट पार्टनर होगी। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

फ्रेंचाइजी और कंपनी के बीच दो साल का करार हुआ है। इस दौरान डायनामोज की टीम ड्रायवल्र्ड द्वारा उपलब्ध कराई गई जर्सी में खेलती नजर आएगी।

इस मौके पर डायनामोज के मुख्य कोच गिआनलुका जामब्रोटा ने कहा, “मैंने भारत में अब तक सिर्फ एक ही सप्ताह बिताया है, लेकिन मेरे लिए यहां का मौसम काफी गर्म है। फुटबाल शारीरिक रूप से ज्यादा मेहनत वाला खेल है। इसमें सफलता के लिए ऊर्जा को बचाना बेहद जरूरी है।”

इटली की विश्व विजेता टीम के सदस्य ने कहा, “ड्रायवर्ल्ड के खेल परिधान नमी को खत्म करते हैं। इससे हमारे खिलाड़ी ताजा और ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे टीम के प्रदर्शन में सुधार आएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493