बिहार : करंट से जेई परिवार के 3 की मौत

कटिहार, 14 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को बिजली का करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

कटिहार के पुलिस उपाधीक्षक सुभाष नारायण ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के काढ़ागोला रेलवे स्टेशन में पदस्थापित कनीय अभियंता (जेई) विद्यासागर स्टेशन के समीप ही किराए के घर के आंगन में लगे लोहे के एक तार पर सूख रहे कपड़े को उतार रहे थे, इसी दौरान लोहे की इस तार में करंट आने से वह इसकी चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के क्रम में उनकी पत्नी रेखा देवी और पुत्री शिल्पी भी आ गई। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि विद्यासागर पिछले कई वर्षो से पूर्व-मध्य रेलवे के काढ़ागोला में पदस्थापित थे। सुभाष के आंगन में कपड़े सुखाने के लिए लगे लोहे के तार पर बिजली का एक तार टूटकर गिरने से उसमें करंट आ गया था, जिसके संपर्क में आने से यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493