श्रीलंका में हड्डों के हमले में 57 लोग घायल

कोलंबो, 14 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका के एक स्कूल में गुरुवार को हड्डों के एक झुंड के हमले के बाद कम से कम 57 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से अधिकांश छात्र हैं।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटना पदाविया इलाके में दोपहर में घटी, जो अनुराधापुरम जिले का एक सुदूरवर्ती इलाका है।

स्वास्थ्य केंद्र के एक सूत्र ने कहा कि श्रीपुरा जयंती महाविद्यालय स्कूल के 55 छात्रों व दो शिक्षिकों को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्र ने कहा, “दो छात्र आईसीयू में हैं, जबकि बाकी छात्र खतरे से बाहर हैं और कुछ समय तक देखभाल के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।”

स्कूल के प्राचार्य कुलरत्ने बंदारा ने एफे न्यूज से कहा कि घटना कक्षाओं के संचालन के वक्त घटी और हड्डे निकट के जंगल से आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493