आरवी नामक फर्नेस ऑयल फैक्ट्री में पुराने टायरों से मशीनों के जरिए ऑयल निकाला जाता है। गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते फैक्ट्री में रखे पुराने टायरों में आग लग गई। एकाएक भड़की आग को देख कर्मचारी मौके से भाग निकले।
धमाकों के साथ भड़की आग के बाद अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन ऑयल के टैंकरों ने आग पकड़ ली। भीषण आग को देखते बुलंदशहर व गौतमबुद्धनगर की कई दमकल टीमें आग पर काबू पाने में जुटे हैं। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
dharmpath.com dharmpath