नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक बदली छाई हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिनभर आसमान में बदली छाई रहेगी। दोपहर या शाम में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। “
आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार को रात 8.30 बजे से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक दिल्ली के रिज क्षेत्र में 59.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग में 24.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
हालांकि, बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से बहुत राहत नहीं दी।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 91 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath