जम्मू, 15 जुलाई (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी के लिए आवश्यक सामान ले जा रहे 500 से अधिक ट्रक शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर फंस गए।
ये जल्द खराब होने वाले सामान हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन ट्रकों में पोल्ट्री उत्पाद, सब्जियां और भेड़ थीं।
अधिकारी ने बताया, “अधिकांश ट्रक घाटी के लोगों के हैं जो रियासी, उधमपुर और रामबन जिलों में फंसे हुए हैं। स्थानीय नागरिक ट्रक चालकों की हरसंभव मदद कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath