राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के काफिले की एस्कॉर्ट कार दुर्घटनाग्रस्त

दार्जीलिंग, 15 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के काफिले को सुरक्षा मुहैया करा रही एक कार शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई और खाई में जा गिरी। राष्ट्रपति का यह काफिला उत्तर पश्चिम बंगाल के बागडोगरा की ओर जा रहा था।

प्रणब और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोनों इस काफिले में शामिल थे। फिलहाल, वे सुरक्षित हैं।

राष्ट्रपति दार्जीलिंग के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब उनका काफिला दार्जीलिंग से बागडोगरा हवाईअड्डे की ओर जा रहा था। इस दुर्घटना में कम से कम पांच सुरक्षाकर्मियोंको मामूली चोटें आई हैं।

ममता ने खुद बचाव कार्य की निगरानी की। उन्होंने कहा, “कोई चिंता की बात नहीं है। सभी सुरक्षित हैं। राष्ट्रपति भी सुरक्षित हैं।”

राष्ट्रपति भवन की ओर से एक ट्वीट में कहा गया, “दार्जीलिंग से बागडोगरा जा रहे राष्ट्रपति के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सुरक्षा कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493