इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने कहा कि निर्णय के तहत 02597 गोरखपुर-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर से प्रत्येक शनिवार 16, 23 एवं 30 जुलाई को प्रस्थान करेगी।
इसी तरह 02598 मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से प्रत्येक रविवार 17, 24 एवं 31 जुलाई को प्रस्थान करेगी।
यादव ने कहा कि इस गाड़ी में संशोधित संरचना के अनुसार, साधारण श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 13, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगेंगे।
dharmpath.com dharmpath