पुलिस के मुताबिक, सआदतपुर गांव निवासी बीएसएफ जवान जितेंद्र कुशवाहा 25 वर्ष पुत्र सरवानंद कुशवाहा त्रिपुरा 168 बटालियन में तैनात था। तीन जुलाई को छुट्टी पर घर आया था। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के कलौता छावनी लाईन गांव स्थित अपनी मौसी के घर आए थे।
मौसी के लड़के सुनील कुशवाहा 23 वर्ष तथा अपने मित्र एबरार खान 23 वर्ष पुत्र नन्हे खान को लेकर एक ही बाइक पर तीनों सवार होकर सआदतपुर जा रहे थे। कृष्णदेव नगर के पास सामने तेज गति से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे तीनों की कुचलकर कर मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जंगीपुर थानाध्यक्ष उमेश मिश्रा हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath