चारबाग जीआरपी थाना के प्रभारी निरीक्षक डी.के. उपाध्याय ने बताया कि रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में अभियान चलाकर अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है।
पुलिस महानिदेशक (रेलवे) गोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक (रेलवे) सोनिया सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरीक्षक वी.के. कौशिक, अजीत कुमार, प्रेमलता दीक्षित, उपनिरीक्षक श्रीनिवास मिश्रा, इंद्रजीत यादव, ज्ञान बहादुर, के.के. शर्मा, सतगुरु, अजय कुमार, सर्विलांस टीम के हेड शिवबहादुर और राजबहादुर ने योजना बनाकर अभियान चलाया।
जीआरपी के मुताबिक, पकड़े गए चोर शातिर किस्म के हैं। वे यात्रियों से धक्का-मुक्की कर मोबाइल छीन लेते थे और मौका पाते ही जेब काट देते थे। चोरी का सामान सस्ते में खरीदने वालों को बेच देते थे। पकड़े गए चोरों में जमालुद्दीन, संतोष कुमार, संदीप सरोज, चितरंजन प्रसाद, ओमप्रकाश गुप्ता, रंजीत कुमार, इमरान व अरविंद हैं। ये सभी उत्तर प्रदेश व बिहार के बताए जा रहे हैं।
इसमें प्लेटफार्म नंबर 1 के पश्चिमी किनारे पर बने पीडब्लूआई स्टोर के पास से अपराह्न लगभग चार बजे चोरों को पकड़ा गया। इसी तरह उत्तर रेलवे के प्लेटफार्म नंबर 6 से दोपहर तीन बजे चोर पकड़े गए। इन सभी की तलाशी ली गई तो 51 मोबाइल व नकदी बरामद हुई।
dharmpath.com dharmpath