ब्यूनस आयर्स, 16 जुलाई (आईएएनएस)। लैटिन अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण क्लब फुटबाल टूर्नामेंट-कोपा लिर्बेटाडोरेस के 25 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब इसका फाइनल ब्राजील और अर्जेटीना की
टीमों के बीच नहीं खेला जाएगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कोलंबिया के एटलेटिको नेशनल डी मेडेलिन और इक्वाडोर के इंडीपेंडेंट डेल वाले के बीच खेला जाएगा।
इससे पहले वर्ष 1991 में अर्जेटीना और ब्राजील की टीमों के बगैर इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया था। तब चिली का क्लब कोलो कोलो ने पराग्वे के ओलम्पिया को हराकर खिताब जीता था।
इत्तेफाक से इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दो टीम वही हैं जो उस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में खेली थीं। अर्जेटीना के क्लब बोका जूनियर्स को चिली के क्लब ने हराया था जबकि पराग्वे की टीम ने एटलेटिको नेशनल को मात दी थी।
dharmpath.com dharmpath