एसडीएम चंद्रभानु ने शनिवार को शिकोहाबाद थाना के प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय व पुलिस टीम के साथ गिहार कालोनी में छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कम्प मच गया। अवैध धंधा कर रहे लोग भागने लगे।
पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक महिला सहित 15 लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से उन्नीस हजार लीटर लाहन को बरामद किया। लाहन को नष्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से 500 लीटर बनी हुई कच्ची शराब बरामद की है।
dharmpath.com dharmpath