महाश्वेता देवी की हालत में कोई सुधार नहीं

कोलकाता, 17 जुलाई (आईएएनएस)। सुप्रसिद्ध लेखिका महाश्वेता देवी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। यह जानकारी उनका इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने रविवार को दी।

जिस अस्पताल में महाश्वेता देवी का इलाज चल रहा है, वहां के एक डॉक्टर ने कहा, “उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। उनका खून संक्रमित हो गया है। हम संक्रमण कम करने की कोशिश कर रहे हैं। वह लगातार जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।”

90 वर्षीया लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता कई तरह की बीमारियों से जूझ रही हैं। गत गुरुवार को उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई, तब से वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।

महाश्वेता देवी को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें साल 1979 में साहित्य अकादमी पुरस्कार (बांग्ला), 1996 में ज्ञानपीठ पुरस्कार और साल 2006 में पद्म विभूषण भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493